आज देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल रहेंगे स्कूल के रसोइया

Updated:
विज्ञापन

आज देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल रहेंगे स्कूल के रसोइया

विज्ञापन

कटिहार बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन (एटक) की कटिहार जिला इकाई का रसोइया संपर्क अभियान समाप्त हुआ. एक सप्ताह के इस अभियान में, कटिहार जिला के स्कूलों में जाकर, रसोइया से 12 फ़रवरी की देशव्यापी आम हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया. रसोइया को मात्र 3300 रूपए मानदेय प्रति माह दिया जाता है. यह भी मात्र 10 माह के लिए ही दिया जाता है. अपनी इस दैनीय परिस्थिति को ले कर वह लगातार संघर्षरत रही है. अन्य मांगों को लेकर रसोइया गुरुवार को सदर प्रखंड से निकलकर पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहंचकर प्रदर्शन करेंगी. अभियान में कटिहार जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र पासवान, जिला कमेटी के सक्रीय सदस्य फूल कुमारी, उषा देवी, रीना देवी, जैमंती कुमारी, रुपेश, दीपक, आरती, पूजा और कई रसोइया की सक्रीय भागीदारी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन