भौनगर में निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बनेंगे सनोवर आलम
भौनगर में निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बनेंगे सनोवर आलम
बलिया बेलौन भौनगर पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम तिथि तक वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सनोवर आलम के अतिरिक्त किसी अन्य के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किये जाने के उपरांत पैक्स अध्यक्ष के लिए सनोवर आलम का निर्विरोध चुने जाने की घोषणा केवल औपचारिकता रह गयी है. वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सनोवर आलम ने कहा की क्षेत्र के लोगों की अपार समर्थन सहयोग से यह संभव हो पाया है. विश्वास के साथ उनके विरोध में किसी ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया. इस विश्वास को सार्थक बनायेंगे. 18 मार्च को अन्य पैक्स में चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत जीत का प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद है. समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अबीर, गुलाल लगाकर फुल का माला पहना कर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी. मुखिया सत्यनारायण यादव, रोहिल आलम, मौलाना मारूफ अली, अनवर आलम, एकबाल हुसैन, अनजार आलम आदि ने कहा की यह निर्विरोध जीत उनके इमानदारी का नतीजा है. वह हमेशा निस्वार्थ भाव से लोगों का काम करते रहे हैं. किसानों के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद किये हैं. लगातार दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गये हैं. क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए