सालमारी पुलिस ने ट्रक से पशुओं को किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
सालमारी पुलिस ने ट्रक से पशुओं को किया बरामद

सालमारी पुलिस ने ट्रक से पशुओं को किया बरामद

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने गो तस्करी कर ले जाये जा रहे पशुओं से भरा एक ट्रक से 15 दुधारू गाय, एक भैंस एवं नौ बछड़ा बरामद किया है. यह कार्रवाई गुरुवार की रात में वाहन जांच के क्रम में की गयी है. पुलिस की सतर्कता से न केवल बड़ी तस्करी की योजना विफल हुई. बल्कि मवेशियों की अवैध तस्करी पर भी अंकुश लगाने का प्रयास किया. पुलिस को सूचना मिली एक ट्रक से मवेशियों की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली के निर्देश पर ट्रक को रोका और तलाशी ली. जांच के दौरान ट्रक से दुधारू गाय बरामद हुआ. पुलिस ने तत्काल ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया. चालक सहित तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है. जांच चल रही है. कहा कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्करी के द्वारा गायों को सीवान से कोलकाता ले कर जा रहा था.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन