मुख्यमंत्री की संभावित कार्यक्रम को लेकर रामपुर में जोरों से चल रही तैयारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 6:46 PM
मुख्यमंत्री की संभावित कार्यक्रम को लेकर रामपुर में जोरों से चल रही तैयारी
कोढ़ा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित प्रगति यात्रा को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. उम्मीद जतायी जा रही है कि कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा का कार्यक्रम होना संभावित है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रामपुर पंचायत में तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय तक के पदाधिकारी का आगमन लगातार रामपुर पंचायत हो रहा है. जहां पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की पदाधिकारी के द्वारा जायजा लिया जा रहा है. समीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री के संभावित प्रगति यात्रा को लेकर रामपुर पंचायत के विकास कार्य को गति दी जा रही है. साथ ही पंचायत को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. कहीं रंग रोगन का काम चल रहा है, तो कहीं खेल मैदान का घास काटा जा रहा है, तो कहीं सड़क का निर्माण हो रहा है, तो कहीं पोखर का जीर्णोद्धार का कार्य यह ययुद्ध स्तर पर चल रहा है. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में अधिकारियों की चहल कदमी बढ़ गयी है. रामपुर पंचायत खेल मैदान का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है, तो वहीं कई सड़कों निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। विभिन्न सरकारी भवनों की रंगाई पुताई का भी काम जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










