ePaper

रमजान रहमत, मगफिरत व नजात का महीना: मौलाना

Updated at : 06 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान रहमत, मगफिरत व नजात का महीना: मौलाना

रमजान रहमत, मगफिरत व नजात का महीना: मौलाना

विज्ञापन

– इबादत व दुआओं का एहतमाम करने की अपील कोढ़ा माहे रमजानुल मुबारक के बरकतों भरे सिलसिले में कोढ़ा प्रखंड के मुख़्तलिफ इलाकों में तीसरे जुम्मे की नमाज पूरी अकीदत, खुलूस व एहतराम के साथ अदा की गयी. रमजान के दूसरे अशरे के आखिरी दिनों के साथ ही इबादत का माहौल और भी रूहानी होता नजर आ रहा है. अब कुछ ही दिनों में रमजान का तीसरा और आखिरी अशरा शुरू होने वाला है. जिसके बाद माहे रमजान अपने आखिरी दस दिनों में दाखिल हो जायेगा. शुक्रवार को मूसापुर, बाहरखाल, उत्तरी सिमरिया, दक्षिणी सिमरिया, बिशनपुर, मखदूमपुर व पवई समेत कोढ़ा प्रखंड की विभिन्न मसाजिदों में सुबह से ही रोज़ेदारों और नमाजियों की आमद शुरू हो गई थी. वक्त से पहले ही मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गयी और लोगों ने बड़े अदब व एहतराम के साथ जुम्मे की नमाज़ अदा की. कई जगहों पर मस्जिदों के सहन और आसपास के इलाकों में भी नमाजियों की भीड़ रही. गेड़ाबाड़ी बाजार स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल ने जुम्मे से क़ब्ल अपने बयान में फरमाया कि रोज़ा इंसान को गुनाहों से महफ़ूज़ रखता है. उसे तकवा की राह पर चलने की तालीम देता है. वह शख़्स बड़ा बदनसीब है. जिसे रमजान जैसा रहमतों और बरकतों से भरा महीना नसीब हो और वह बिला वजह रोजा न रखे. ऐसा इंसान अल्लाह की बड़ी नेमत से महरूम रह जाता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन