ePaper

रेलवे ने यात्रियों के लाभार्थ तत्काल टिकट योजना में किया संशोधन

Updated at : 16 Jun 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों के लाभार्थ तत्काल टिकट योजना में किया संशोधन

रेलवे ने यात्रियों के लाभार्थ तत्काल टिकट योजना में किया संशोधन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार सामान्य यात्रियों, विशेषकर आमलोगों और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं को कंर्फ्मड तत्काल टिकट प्राप्त करने को लेकर रेलवे ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं. इन सुधारों का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रणाली के दुरुपयोग को रोकना, पारदर्शिता बढ़ाना और इसे अधिक सुलभ एवं यात्री अनुकूल बनाना है. इनमें से कई उपाय पहले ही लागू किए जा चुके हैं, जबकि कुछ और महत्वपूर्ण संशोधन निकट भविष्य में लागू किए जायेंगे. पिछले छह महीनों में रेलवे ने बॉट सॉफ़्टवेयर के माध्यम से अनुचित बुकिंग करने वाले 2.5 करोड़ से अधिक संदिग्ध आईआरसीटीसी यूजर आईडी को ब्लॉक कर दिया है. आज से प्रभावी कुछ मुख्य सॉफ्टवेयर संशोधन भी किए गए हैं. जिससे प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया गया है. इन प्रयासों से यात्रियों को उल्लेखनीय रूप से लाभ हुआ है. आधार सत्यापित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं. एक प्रमुख संशोधन के तहत एक जुलाई से केवल आधार सत्यापित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त, 15 जुलाई से ओटीपी आधारित आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया शुरू होगी. जिससे टिकट बुकिंग में एक अतिरिक्त सुरक्षा स्तर जुड़ जायेगा. व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए तत्काल ई-टिकट बुकिंग में आधार को अनिवार्य कर दिया गया है. दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा और केवल सफल सत्यापन के बाद ही टिकट जारी किया जायेगा. विंडो टिकट बुकिंग के लिए यह मोबाइल ओटीपी-आधारित सत्यापन 15 जुलाई से लागू होगा. यात्रियों के लिए 10 से 11 बजे तक होगा तत्काल टिकट बुक नई प्रणाली के अंतर्गत तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट यानी एसी क्लास के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक विशेष रूप से आईआरसीटीसी वेबसाइट ऐप या रेलवे स्टेशनों पर पीआरएस काउंटरों के माध्यम से बुकिंग करने वाले केवल व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए आरक्षित रहेंगे. टेबल एजेंट व अधिकृत एजेंसियां को आधे घंटे बाद तत्काल टिकट की मिली है अनुमति ट्रैवल एजेंट और अधिकृत एजेंसियों को तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति इन विशेष समयावधि के बाद ही मिलेगी, अर्थात एसी के लिए सुबह 10:30 बजे से और नॉन-एसी के लिए सुबह 11:30 बजे से. इससे वास्तविक और आम यात्रियों को कंर्फ्मड टिकट मिलने की संभावना अधिक होगी. कहते हैं अधिकारी तत्काल टिकट की बुकिंग की प्रामाणिकता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया मोबाइल सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. अब यात्रियों या उनके प्रतिनिधियों को तत्काल टिकट बुकिंग के समय मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. इससे पारदर्शिता के साथ कंर्फ्मड टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन