पदोन्नत आरपीएफ को किया सम्मानित, दी विदायी

Updated:
विज्ञापन

पदोन्नत आरपीएफ को किया सम्मानित, दी विदायी

विज्ञापन

कटिहार रेलवे सुरक्षा बल में प्रतिनियुक्त सिपाही के पदोन्नति होने पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने उन्हें सम्मानित किया. तत्पश्चात उन्हें विदाई दी. आरपीएफ ने विदाई समारोह का आयोजन किया. यह समारोह रेलवे सुरक्षा बल के कर्मठ बल सदस्य विजय कुमार विश्वास, सुधांशु कुमार के विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति तथा स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित किया गया. नेतृत्व मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार पीएस ने किया. जिसमें सभी सुरक्षा अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की. बाद में सभी ने दोनों सुरक्षा अधिकारियों को आरपीएफ के अधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर, बुके देते हुए माला पहनाकर विदाई दी. मौके पर आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश कुमार, सीआइबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर अवेदानंद सिंह, बबलू कुमार, संचालन सुमन कुमार मिश्रा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन