कार्यावधि में कॉलेज के शिक्षक सदन में सो रहे प्राध्यापक
प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर कोरम किया जा रहा पूरा
कटिहार. केबी झा कॉलेज में लाख प्रदर्शन के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है. पार्ट टू परीक्षा के नाम पर इंडोर स्टेडियम में प्रायोगिक परीक्षा ली जा रही है. शनिवार को भूगोल ऑनर्स विषय की परीक्षा के दौरान बलरामपुर और आरवाई मनिहारी कॉलेज के छात्र चिलचिलाती धूप और उमस भरी गमी के बीच जहां बिना पंखे के प्रायोगिक परीक्षा दी. दूसरी ओर बीपीएससी से नियुक्त हिंदी के प्राध्यापक कार्यावधि में शिक्षक सदन में सोते नजर आये. इसको लेकर एनएसयूआई के छात्र जिलाध्यक्ष अमित पासवान, विशाल कुमार समेत अन्य ने व्यवस्था पर अफसोस जाहिर करते हुए आक्रोश जताया है. उनलोगों का कहना था कि शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच इंडोर स्टेडियम में बिना पंखा के ही भूगोल ऑनर्स विषय की प्रायोगिक परीक्षा ली गयी. जबकि दूर-दूर बलरामपुर और मनिहारी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की शनिवार को परीक्षा थी. गर्ल्स कॉमन रूम के दरवाजे टूटे रहने के कारण छात्राओं को भी काफी परेशान होना पड़ा. मालूम हो कि 17 मई से 21 मई तक पार्ट टू की प्रायोगिक परीक्षा संचालित हो रही है. 21 मई से पार्ट थर्ड व पार्ट वन विशेष की परीक्षा आयोजित होनी है. ऐसे में कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों की अनदेखी से व्यवस्था को दर्शाता है. उनलोगों ने बताया कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे. इधर केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि वर्गकक्ष में पंखा लगाने के लिए कॉलेज प्राचार्य से वार्ता की गयी है. पार्ट थर्ड की परीक्षा से पूर्व सभी कमरों में पंखा उपलब्ध हो इसको लेकर प्रयास तेज कर दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए