रंग लायी डीएस कॉलेज प्राचार्य की पहल, बीएड शिक्षकों के हित में निर्णय

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 Feb 2026 7:05 PM

विज्ञापन

रंग लायी डीएस कॉलेज प्राचार्य की पहल, बीएड शिक्षकों के हित में निर्णय

विज्ञापन

– हाई कोर्ट के आदेश काे मान बीएड शिक्षकों का होगा भुगतान – पीयू के दो बीएड कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति को जल्द होगी प्रक्रिया कटिहार पूर्णिया विवि अंतर्गत संचालित दो कॉलेज फारबिसगंज व डीएस कॉलेज के स्ववितपोषित बीएड कॉलेज के शिक्षकों की चिरप्रतिक्षित मांगे अंतत: पूरी हुई. इस कार्य में डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ प्रशांत कुमार की पहल रंग लायी. कहा जाये तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. शनिवार को पूर्णिया में संचालित मैराथन बैठक में क्षण कर आया कि हाईकोर्ट के आदेश को मान कर दोनों बीएड कॉलेजों के शिक्षकों का भुगतान होगा. इस दौरान दोनों बीएड कॉलेज में रिक्त चल रही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी वार्ता हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि फरवरी माह के तीसरे सप्ताह से नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाकर कार्य किया जाये. हालांकि ननटीचिंग कर्मचारियों के मानदेय में किसी तरह का बदलाव नहीं किये जाने से इनलोगों में मायूसी है. नयी व्यवस्था के तहत हाईकोर्ट के अनुसार बीएड एचओडी को प्रति माह पचहतर हजार रूपये एवं सहायक प्रो को 52227 रुपये भुगतान पर बात बनी. ऐसा डीएस कॉलेज बीएड व फारबिसगंज बीएड के शिक्षकों का कहना है. वेतनमान वृद्धि को बनी बात के बाद से बीएड शिक्षकों में उत्साह का माहौल है. शिक्षकों ने इसके लिए विवि स्तर पर बनी कमेटी को धन्यवाद दिया है. साथ ही डीएस कॉलेज के प्राचार्य की पहल को भी सराहा है. उनलोगों का कहना है कि वर्षों से इसको लेकर लम्बी लड़ाई लड़ी जा रही थी. लेकिन विवि में कुछेक पदाधिकारियों की रार की वजह से उनलोगों को इस ओर सफलता नहीं मिल पा रही थी. विवि के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की ओर से लिए गये निर्णय को काबिले तारीफ बताया. मालूम हो कि पूर्णिया विवि के वित्त पदाधिकारी के वेश्म में शनिवार को आयोजित बैठक में सात सदस्यीय कमेटी में डीएसडब्ल्यू अरिवंद कुमार वर्मा, सदस्य, वित्त पदाधिकारी प्रो इश्तियाक अहमद, संयोजक, प्रो मोनावर जहां प्राचार्य महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पटना सदस्य, डीएस कॉलेज प्राचार्य प्रो डॉ प्रशांत कुमार, फारबिसगंज के प्राचार्य, एकेडमिक के डिप्टी रजिस्टार डॉ नवनीत कुमार सदस्य, बीएओ सुनील कुमार मेंम्बर सेक्रेट्री मौजूद थे. जहां सभी पहलुओं व कागजातों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन