अपराध नियंत्रण व कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण व कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं थानाध्यक्ष

अपराध नियंत्रण व कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं थानाध्यक्ष

विज्ञापन

एसपी ने बलरामपुर व कंचना थाना का किया निरीक्षण कटिहार एसपी ने बलरामपुर थाना एवं कंचना थाना में कांड अन्वेषण समीक्षा एवं थाना का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एसपी शिखर चौधरी गुरुवार को बलरामपुर थाना एवं कंचना थाना पहुंचे. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई. एसपी ने थाना परिसर में अंचल पुलिस निरीक्षक के साथ थानाध्यक्ष की उपस्थिति में कांड अन्वेषण व अन्य कार्यों की समीक्षा की. एसपी ने कांड अन्वेषण, लंबित मामलों की प्रगति, वारंट-तामिला, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सीसीटीएनएस, सीडी पार्ट 2/3 एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया. एसपी ने विधि-व्यवस्था से जुड़े अन्य कार्यों की गहन समीक्षा की. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर कांडों में अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए तथा समय-सीमा के भीतर कांड निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. लंबित वारंटों एवं कुर्की-जप्ती की कार्रवाई को तेज करने तथा फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए. एसपी ने विधि-व्यवस्था की स्थिति, गश्ती व्यवस्था, डायल-112 ईआरवी की सक्रियता, बीट पुलिसिंग एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. यह दोनों थाना क्षेत्र बंगाल की सीमा को सटी है तथा शराब तस्करों के लिए सैफ मार्ग है. एसपी ने सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग अभियान एवं शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी का निर्देश दिये. अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था क्षेत्र में बहाल रहे जिसके लिए उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन