लम्बित कांडों को त्वरित निष्पादन करें थानाध्यक्ष, एसपी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लम्बित कांडों को त्वरित निष्पादन करें थानाध्यक्ष, एसपी

विज्ञापन

प्राणपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, थानाध्यक्ष को दिये कई निर्देश प्राणपुर प्राणपुर थाना का एसपी शिखर चौधरी ने सोमवार को निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं सभी पुलिस बलों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. एसपी ने सबसे पहले प्राणपुर थाना के परिसर, विभिन्न कांडों में जब्त थाना परिसर में रखा गया बाइक, ट्रैक्टर, पिकअप और ट्रक, हाइवा के बारे में विस्तार से जायजा लिया. फिर थाना परिसर में बने नए भवन में बने सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया. तकरीबन आधा घंटा तक थानाध्यक्ष के कार्यलय में बैठ कर स्टेशन डायरी, गुंडा पंजी, गिरफ्तारी पंजी, आगंतुक पंजी, सीडी पार्ट वन, सीडी पार्ट टू, सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया. जिसमें प्राणपुर थाना अध्यक्ष को लम्बित कांडों को त्वरित निष्पादन करने के लिए सख्त निर्देश दिया. साथ ही शराब तस्कर और शराबियों के विरूद्ध सघन छापामारी अभियान चला कर गिरफ्तारी करने, रात्रि गस्ती तेजी लाने, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कहा गया. इस मौके पर प्राणपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार महतो के साथ सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन