दुकान में चोरी करने में दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 22 Feb 2026 7:12 PM

विज्ञापन

दुकान में चोरी करने में दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरगंज में दुकान में चोरी के मामले का उद्वेदन करते हुए दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपित के पास से पूर्णिया से चोरी हुई एक बाइक भी बरामद की है. जाफरगंज में एक दुकान में दो अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़ित दुकानदार ने इस बाबत मुफस्सिल थाना में कांड दर्ज कराया था. उक्त मामले में मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित के घर में छापेमारी की. आरोपित के पास से पूर्णिया में चोरी हुई बाइक भी बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अब्दुल व जावेद उर्फ जाहिद जाफरगंज निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन