ePaper

होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को पुलिस-प्रशासन सक्रिय

Updated at : 02 Mar 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को पुलिस-प्रशासन सक्रिय

होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को पुलिस-प्रशासन सक्रिय

विज्ञापन

– कई थानों से निकला फ्लैग मार्च कटिहार होली त्योहार को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, अंचल निरीक्षक व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में पुलिस व कानून के प्रति सम्मान स्थापित करना तथा असामाजिक तत्वों व हुडदंगियों में पुलिस व कानून का भय बना रहे. होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को जिला पुलिस अडिग है. जिला पुलिस की ओर से चिन्हित सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को तैनाती प्रक्रिया आरंभ हो गई है. जिला मुख्यालय से लेकर थाना स्तर तक शांति समिति की बैठक आयोजित कर जिला पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल में होली संपन्न कराने में जुट गई है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया. बलरामपुर थाना, बारसोई थाना, पोठिया थाना, बरारी थाना, सेमापुर आबादपुर बलिया,बेलौन, हसनगंज, कुरसेला थाना से पैदल व वाहन में फ्लैग मार्च निकाला है. यह फ्लैग मार्च सभी संवेदनशील अति संवेदनशील चिन्हित स्थलों से गुजरी.फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजार, संवेदनशील चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन