पीयू में सीनेट की बैठक 30 को, बीएड शिक्षकों में वेतनवृद्धि को जगी उम्मीद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Jan 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू में सीनेट की बैठक 30 को, बीएड शिक्षकों में वेतनवृद्धि को जगी उम्मीद

पीयू में सीनेट की बैठक 30 को, बीएड शिक्षकों में वेतनवृद्धि को जगी उम्मीद

विज्ञापन

– अतिथि शिक्षकों से कम मिलता है वेतन, कोर्ट के आदेश को दरकिनार कटिहार पूर्णिया विवि में सीनेट की बैठक तीस जनवरी को होना तय हुआ है. इससे पीयू अंतर्गत दो महाविद्यालय डीएस कॉलेज एवं फारबिसगंज कॉलेज में संचालित स्ववितपोषित बीएड विभाग के शिक्षकों व कर्मियों के बीच वेतन वृद्धि के मामलों को सीनेट में उठाये जाने व वेतनवृद्धि की उम्मीद प्रबल हो रही है. ऐसा इसलिए कि पूर्णिया विवि के कुलपति व दोनों अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों के द्वारा आश्वासन दिया गया है. ऐसा डीएस काॅलेज के बीएड विभाग में कार्यरत कई शिक्षकों का मानना है. उनलोगों का मानना है कि डीएस एवं फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभाग के शिक्षकों में सीनेट की आगामी बैठक के मद्देनजर पटना उच्चन्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश सीडब्ल्यूजेसी 10534-2017 लागू होने की उम्मीद जतायी जा रही है. मालूम हो कि बिहार के अधिकांश विवि में संचालित बीएड स्ववितपोषित कोर्स के नियुक्त शिक्षकाें व कमियों को उक्त न्यायदेश के अनुरूप वेतन भुगतान किया गया है. केवल पूर्णिया विवि में अब तक उक्त न्यायादेश का लागू नहीं हो पाया है. बीएड के शिक्षकों का कहना है कि पीयू के कुलपति, दोनों महाविद्यालयके प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस बार इसको लागू करने का प्रयास किया जायेगा. मालूम हो कि अब तक पूर्णिया विवि अंतर्गत दोनों बीएड कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों को 36160 दिया जा रहा है,.जबकि अतिथि शिक्षकों को पचास हजार रूपये वेतन के नाम पर हर माह दिया जाता है. मालूम हो कि डीएस कॉलेज के बीएड के लिए मान्यता 2017 एनसीटीई भुवनेश्वर द्वारा दिया गया है. जहां दो यूनिट में प्रतिवर्ष छात्र छात्राओं का नामांकन लिया जाता है. नामांकन मद में प्रति छात्र छात्राओं से डेढ़ लाख रूपये लिया जाता है. इसी नामांकन मद से शिक्षक व कर्मियों का वेतन दिया जाता है. कम वेतन के कारण आधे से अधिक शिक्षक पलायन कर चुके हैं. जिसके कारण अब डीएस कॉलेज में महज आठ शिक्षकों के सहारे काम चलाया जा रहा है. जबकि सात शिक्षकों का पद रिक्त है. इसी तरह कर्मियों के आठ की संख्या में चार कमी है. ऐसा डीएस कॉलेज के बीएड विभाग के कई शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन