पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर छह अभ्यर्थियों ने नामांकन किया

Updated:
विज्ञापन

पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर छह अभ्यर्थियों ने नामांकन किया

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई. जिसमें अध्यक्ष पद पर कुल 06 व कार्यकारणी सदस्य पद पर कुल 18 लोगों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन किया. नामांकन के मौके पर समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया. नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार एवं शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था. नामांकन पत्रों की समीक्षा सोमवार एवं मंगलवार को की जायेगी. जबकि नामांकन वापसी की तिथि बुधवार को निर्धारित की गई है. मतदान 18 मार्च 2026 को होगा और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जायेगी. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शानू कुमार झा ने बताया कि ढेरुआ पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर कुल 05 और 10 सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया. कालसर पंचायत से अध्यक्ष पद पर एक ही उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर व 08 सदस्य पद पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. उन्होंने कहा कि ढेरूआ पंचायत पैक्स में कुल मतदाता 2534 हैं, तो वहीं कालसर पंचायत में पैक्स मतदाता 1646 हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन