ePaper

बिहार समेत 5 राज्यों में NIA की रेड, आतंकी साजिश को लेकर चल रहा अभियान

Updated at : 08 Sep 2025 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
NIA raids in 5 states including Bihar regarding terrorist conspiracy

सांकेतिक तस्वीर

NIA Raid in Bihar: बिहार समेत देश के 5 राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी अभियान चलाया है. एनआईए की टीम ने सोमवार को पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश से जुड़े मामले में यह छापेमारी की है.

विज्ञापन

NIA Raid in Bihar: बिहार समेत देश के 5 राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी अभियान चलाया है. एनआईए की टीम ने सोमवार को पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश से जुड़े मामले में यह छापेमारी की है. इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली है.

बिहार में 8 ठिकानों पर रेड

एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अधिकारियों के मुताबिक, कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की गई है. बिहार में 8 ठिकानों, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थान और उत्तर प्रदेश में 2 जगहों तथा जम्मू कश्मीर में 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

कटिहार में दो ठिकानों पर छापा

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले में सेमापुर थाना के सुखासन इलाके में मोहम्मद इकबाल और रिजाबुल के घर पर एनआईए की छापेमारी की गई. एनआईए की टीम इस दिन एक साथ मो. इकबाल और रिजाबुल के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. बता दें कि रिजाबुल अभी जेल में है, जबकि मो. इकबाल को पहले भी आर्म्स एक्ट में कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

एनआईए की हिरासत में इकबाल

इस दौरान सुखासन गांव के इकबाल को एनआईए की टीम ने उनके घर से हिरासत में लिया है. सूत्र बताते हैं कि टीम ने बाकायदा इकबाल के परिवार को एक लिखित नोटिस भी सौंपा है. इस बात की पुष्टि उनके भाई वसिक, जो सीएसपी संचालक हैं, ने की है. वसिक ने कहा कि टीम सर्च वारंट के आधार पर घर में छापेमारी कर रही थी. उसके बाद इकबाल को अपने साथ ले गयी. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर एनआइए की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. इतना ही नहीं सिर्फ इकबाल का घर ही नहीं बल्कि गांव के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर भी छापेमारी अब भी जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एनआईए के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद

साथ ही एनआईए की टीम पास के एक घर में जाकर उसके परिवार वालों से पूछताछ करने में जुटी है. एनआईए के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी इस छापेमारी में मौजूद है. छापेमारी की पुष्टि करते हुए एसपी ने कहा कि कारणों के बारे स्पष्ट रूप से अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. इसका कारण टेरर फंडिंग और पाक कनेक्शन भी हो सकता है.  

इसे भी पढ़ें: बिहार से चलने वाली इस डेमू ट्रेन को मिला नया रूट, 31 स्टेशनों पर ठहरते हुए तय करेगी सफर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन