नन्हे रोज़ेदारों की इबादत से गूंज उठा मूसापुर

नन्हे रोज़ेदारों की इबादत से गूंज उठा मूसापुर
कोढ़ा माहे रमजान अपने साथ रहमत, मगफ़िरत और बरकतों का पैगाम लेकर आया है. इस पाक महीने में हर तरफ इबादत, तिलावत और दुआओं का नूर बिखरा हुआ नजर आ रहा है. मूसापुर में भी रमजान का रूहानी माहौल देखने को मिल रहा है. जहां छोटे-छोटे नन्हे रोजेदारों में इबादत का खास जज़्बा दिखाई दे रहा है. मूसापुर निवासी सबा परवीन व शाइका परवीन नमाज अदा करने के बाद अपने रब के सामने हाथ उठाकर दुआ करती नजर आयी. मासूम बच्चों की ये सच्चे दिल से की गयी दुआएं हर किसी का दिल छू रही है. बच्चे अल्लाह तआला से अपने लिए और अपने घर-परिवार की सलामती के साथ अपनी दुआओं की कबूलियत की गुज़ारिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










