मृतक के परिजनों से मिले सांसद, जताया दुख
मृतक के परिजनों से मिले सांसद, जताया दुख
मनसाही कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान के आवास पर सांसद तारिक अनवर पहुंचे. एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान के भाई का निधन के उपरांत उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया. उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के भाई का निधन इलाज के दौरान कटिहार मेडिकल कॉलेज कटिहार में हो गया था. सांसद उनके आवास मरंगी पंचायत के मरंगी गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, मरंगी पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, पूर्व मुखिया नीरज कुमार यादव, रामचरित पासवान, अवधेश मंडल, सऊद आलम, उस्मान, प्रीतम चक्रवर्ती, निरंजन पोद्दार, मौजिबुर रहमान, जगरनाथ पासवान, उत्तम शर्मा, कैलाश पासवान, महेंद्र साह, निशू यादव, आनंद पासवान, भोला पासवान, देवनारायण पासवान, अश्विनी पासवान आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए