आज होगी मां स्कंदमाता की पूजा
नवरात्र : चौथे दिन हुई मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना, मंदिर व पूजा स्थलों में जुटने लगी है भीड़
कटिहार. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. साथ ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु अपने-अपने घरों पर भी मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना किया. अब श्रद्धालु नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को होने वाले स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटे है. इस बीच दुर्गापूजा के नजदीक आते ही चारों तरफ चहल- पहल बढ़ गयी है. विभिन्न मार्केट में खरीदारी को लेकर भीड़ जुटने लगी है. खासकर कपड़े की दुकानों में अधिक भीड़ देखी जा रही है. दूसरी तरफ पूजा कमेटी व आयोजकों की ओर से मंदिर व पूजा स्थल को सजाने सवांरने के कार्य को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. जबकि शिल्पकार मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमा को अंतिम आकार देने में जुटे है. रविवार को भी दिन में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए शहर के विभिन्न बाजारों में पहुंचे. जबकि शहरी क्षेत्र के लोग शाम में खरीदारी करते देखे गये. आज होगी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए