अबीर गुलाल उड़ाकर मां शारदे को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अबीर गुलाल उड़ाकर मां शारदे को दी गयी विदाई

विज्ञापन

कटिहार जिला में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद मां सरस्वती के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा रविवार को पूरे विधि विधान के साथ विसर्जन किया. सभी शिक्षण संस्थान और घर पर मां सरस्वती की पूजा करने वाले श्रद्धालु तथा सभी क्लबों के द्वारा रविवार के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया. शनिवार के दिन कुछ स्थानों पर ही मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित की गई थी. रविवार के दिन सभी स्थानों पर से मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया. श्रद्धालुओं ने विसर्जन के दौरान शहर में विसर्जन जुलूस भी निकाला. महिला, पुरुष और क्या बच्चे सभी इस विसर्जन जुलूस में शामिल हो गये थे. कही गानों के धुन में श्रद्धालु नाचते गाते मां सरस्वती की प्रतिमा को पूरे शहर भर में भ्रमण कराया. कहीं बड़ी सादगी के साथ प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलूस निकाले गये. अबीर गुलाल उड़ाते और सड़कों पर चल रहे लोगों को अबीर का तिलक लगाते हुए श्रद्धालु अपनी श्रद्धा भाव प्रकट कर रहे थे. विसर्जन जुलूस में चौक चौराहा पर आतिशबाजी भी की गयी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन