विधायक ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 07 Mar 2026 6:48 PM
विधायक ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
– एक करोड़ 51 लाख से बनेगी, 1350 मीटर लंबी सड़क, बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य – सड़क बनने से बारसोई बाजार, आबादपुर, सालमारी व नौरंगा जाने के लिए मिलेगा वैकल्पिक मार्ग बारसोई क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने भाग बारसोई पीडब्ल्यूडी रोड से महबूब टेंट होते हुए प्रोजेक्ट माध्यमिक गर्ल्स स्कूल बारसोई तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया. शिलान्यास में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे. संवेदक सुनील विश्वास व कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण पीसीसी एवं पिचिंग के समायोजन से कराया जायेगा. सड़क की लंबाई 1350 मीटर तथा चौड़ाई 12 फीट 4 इंच होगी. इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ 51 लाख लगेगी. निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा. बरसात से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. विधायक संगीता देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. यह सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बारसोई बाजार, आबादपुर, आजमनगर के सालमारी तथा नौरंगा जाने के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जायेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. शिलान्यास होने से लोगों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने विधायक संगीता देवी को इसके लिए साधुवाद दिया. विधायक पति राजेश कुमार साह, वरिष्ठ नागरिक उदय शंकर भगत, अनिल भगत, विधायक प्रतिनिधि सागर साह, रोहन महतो, महबूब टेंट, रंजू भगत, निशांत भगत उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










