वार्ड में नियमित कचरा उठाव नहीं, शिकायत पर भड़कीं मेयर

Updated:
विज्ञापन
वार्ड में नियमित कचरा उठाव नहीं, शिकायत पर भड़कीं मेयर

वार्ड में नियमित कचरा उठाव नहीं, शिकायत पर भड़कीं मेयर

विज्ञापन

– कहा हर हाल में समय पर कचरे का करें उठाव, शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय – पर्व-त्योहारों पर नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाये रखने का मेयर ने दिया निर्देश कटिहार मेयर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या दो व छह का गुरुवार को निरीक्षण की. निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी व अन्य नागरिक सुविधाओं से अवगत हुईं. उन्होंने पर्व-त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों को स्वच्छ, सुन्दर और साफ-सुथरा बनाये रखने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दी. कहा, पवित्र माह-ए-रमजान शुरू हो गया है. इस बार माहे रमजान के महीने में ही रंगों का त्योहार होली आने वाला है. पर्व-त्योहारों पर नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखना उनकी प्राथमिकता है. नगर निगम से नगरवासियों की जो अपेक्षा है. उससे कोई समझौता नहीं किया जायेगा. इस दौरान वार्ड के लोगों ने समय पर कचरा का उठाव नहीं होने की शिकायत भी मेयर उषा देवी अग्रवाल से की. मेयर ने बातों को गंभीरता से सुनते हुए बताया कि चाहे किसी भी कर्मचारी की लापरवाही हो इसे कतई बदाश्त नहीं किया जायेगा. समय पर कचरे का उठाव कर उसका प्रबंधन किया जाना आवश्यक है. मस्जिदों के आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है. कचरे का समय पर उठाव व साफ-सफाई नहीं होने से खासकर रोजेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की समय-समय पर सफाई पर जोर देते हुए छिड़काव की गति बढ़ने का निर्देश दिया. संबंधित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन