मेयर व विधान पार्षद ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश

विज्ञापन

कटिहार. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 2024 की तैयारी को लेकर शनिवार को नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल व निगम के पदाधिकारियों ने जायजा लिया. शहर के बीएमपी छठ घाट, कोसी छठ घाट, कारी कोसी छठ घाट, तिनगछिया काली मंदिर छठ घाट, महाभारत क्लब बैगना छठ घाट, विजय स्पोर्टिंग क्लब विजय बाबू पोखर छठ घाट, संतोषी चौक छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में विधान पार्षद ने पदाधिकारियों को छठ व्रतियों को अर्घ देने में कोई परेशानी न हो. उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. महापौर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि घाट पर नियमित रूप से साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यस्था कराया जाय. ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े. महापौर के साथ उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, निगम पार्षद जिमी प्रकाश,नितेश सिंह निक्कू सिंह, बिट्टू घोष, विनोद सिंह, प्रताप सिंह मोनू, मनोज राय, आलोक वर्मा, दिनेश पांडेय, इजहार अली, कमल दास, भोला साहनी, विपिन चौबे, कमल ठाकुर, सलीम अंसारी, मुर्तजा, मुसरत जहां, अमिदुज्जमान, मंजू देवी, बेबी देवी, असद इकबाल, मुन्ना राजपाल, निगम पार्षद एवं नगर निगम के सहायक अभियंता अमर कुमार झा, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन