मनसाही में अनुश्रवण समिति की बैठक, बाढ़ से बचाव को नाव और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने संभावित बाढ़ को लेकर चिंता जताई और निचले इलाकों में नाव की व्यवस्था कराने की मांग की. मुखियाओं ने कहा कि हर साल बाढ़ के दौरान आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. समय रहते नाव उपलब्ध होने से राहत कार्य और लोगों की आवाजाही सुगम हो सकेगी.

विज्ञापन

कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार दोपहर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड की सातों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

बाढ़ से निपटने के लिए नाव की मांग

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने संभावित बाढ़ को लेकर चिंता जताई और निचले इलाकों में नाव की व्यवस्था कराने की मांग की. मुखियाओं ने कहा कि हर साल बाढ़ के दौरान आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. समय रहते नाव उपलब्ध होने से राहत कार्य और लोगों की आवाजाही सुगम हो सकेगी.

बिजली समस्या पर भी हुई चर्चा

बैठक में बिजली आपूर्ति की समस्या भी प्रमुख मुद्दा रही. जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया. वहीं जीविका योजना के तहत लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सोलर लाइट की सुविधा की सराहना की गई. प्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर लाइट से ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय काफी सहूलियत मिली है.

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल, प्रखंड बड़ा बाबू अरविंद कुमार, एसआई अखिलेश कुमार, कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कमल प्रीत, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिया कुमारी, अंचल निरीक्षक महबूब आलम सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

अंचलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन