ePaper

मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा मंडल विकास अभियान 2025-26 का शुभारंभ

Updated at : 23 Feb 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा मंडल विकास अभियान 2025-26 का शुभारंभ

मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा मंडल विकास अभियान 2025-26 का शुभारंभ

विज्ञापन

फलका युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित वाईसीडीपी कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए युवा मंडल विकास अभियान का शुभारंभ फलका प्रखंड में किया गया यह अभियान नए यूथ क्लबों के गठन, पुराने क्लबों को सक्रिय बनाने तथा उनके नवीनीकरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. अभियान की शुरुआत शब्दा पंचायत के रामी सिमरिया लोहनी गांव से की गयी. सरोजिनी नायडू यूथ क्लब का गठन किया. सर्वसम्मति से नंदनी कुमारी को अध्यक्ष, लवली कुमारी को सचिव, खुशबू कुमारी को कोषाध्यक्ष, वर्षा कुमारी को उपाध्यक्ष तथा रुपा कुमारी को उप सचिव चुना गया. इस अवसर पर यूथ पावर के अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने क्लब निर्माण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर संगठित यूथ क्लब बनने से युवाओं को जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों से सहयोग और समन्वय प्राप्त करने में आसानी होती है. इससे युवाओं को सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी समय पर मिल पाती है. प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण पर जोर अभियान के तहत यूथ क्लब सदस्यों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इसमें नेतृत्व विकास, कैरियर काउंसलिंग, डिजिटल साक्षरता, डिजास्टर मैनेजमेंट, स्किल डेवलपमेंट एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. अभियान के अंतर्गत सिमरिया, भंगहा, कुसियारी, मलहरिया शिव मंदिर टोला सहित कई राजस्व गांवों में दर्जनों नए यूथ क्लबों का गठन किया गया है. कार्यक्रम में फलका प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार मंडल, समेली प्रखंड के स्वयंसेवक शिवम कुमार, स्टूडेंट क्लब अध्यक्ष विभाष कुमार, प्रिंस कुमार, पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेविका प्रीति कुमारी, सुबोध कुमार, शंकर मंडल सहित अन्य टीम सदस्यों ने युवाओं को क्लब निर्माण और सामाजिक भागीदारी के महत्व से अवगत कराया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन