कुरसेला के नया हाट दुर्गा मंदिर परिसर में पसरी गंदगी, जंगली घास और कचरे से श्रद्धालु परेशान

Updated:
विज्ञापन

नया हाट दुर्गा मंदिर परिसर के बाहर फैली जंगली घास और कचरा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार के कुरसेला में नया हाट दुर्गा मंदिर परिसर की गंदगी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है. मंदिर समिति की उपेक्षा के कारण जंगली घास और कचरा जमा होने से भक्तों को भारी असुविधा हो रही है. स्थानीय लोग नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

कटिहार के कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन

कटिहार जिले के कुरसेला स्थित नया हाट दुर्गा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बनी हुई है. मंदिर परिसर के बाहर जंगली घास और कचरा जमा होने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में कठिनाई हो रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर समिति इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रही है.

आस्था के केंद्र की बिगड़ रही तस्वीर

कुरसेला हाट के बीच स्थित यह दुर्गा मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. बावजूद इसके मंदिर परिसर के बाहरी हिस्से में नियमित सफाई नहीं होने से अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है.

चापाकल तक पहुंचने में हो रही परेशानी

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चापाकल की व्यवस्था की गई है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए लोगों को जंगली घास और कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाट के कुछ दुकानदार भी परिसर के आसपास कचरा फेंक देते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है.

नवरात्र में होती है साफ-सफाई

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के अधीन हाट की दुकानें संचालित होती हैं. मंदिर के अंदर की व्यवस्था सामान्य रहती है, लेकिन बाहरी परिसर की नियमित सफाई नहीं होती. बताया जाता है कि शारदीय नवरात्र से पहले ही परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन कराया जाता है, जबकि वर्षभर बाहरी परिसर उपेक्षित रहता है.

श्रद्धालुओं ने की नियमित सफाई की मांग

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर समिति से नियमित साफ-सफाई कराने, जंगली घास हटाने और परिसर को स्वच्छ रखने की मांग की है. उनका कहना है कि धार्मिक स्थल की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

और पढ़ें : गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेले की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की समीक्षा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन