कटिहार रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य को लेकर 27 ट्रेनें रद्द

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 05 Jun 2026 5:58 PM

विज्ञापन

कटिहार रेल मंडल के कटिहार कुमेदपुर, कटिहार सोनैली रेलखंड के बीच नवनिर्मित डबल लाइन को चालू करने (कमीशनिंग) के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग व प्री-एनआई का मेगा ब्लॉक के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई लोकल, एक्सप्रेस व डेमू ट्रेनों को पूरी तरह और आंशिक रूप से रद्द किया गया है.

विज्ञापन

कुछ आंशिक रद्द, तो कुछ को किया डायवर्ट कटिहार. कटिहार रेल मंडल के कटिहार कुमेदपुर, कटिहार सोनैली रेलखंड के बीच नवनिर्मित डबल लाइन को चालू करने (कमीशनिंग) के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग व प्री-एनआई का मेगा ब्लॉक के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई लोकल, एक्सप्रेस व डेमू ट्रेनों को पूरी तरह और आंशिक रूप से रद्द किया गया है. कटिहार एसआई व कटिहार-कुमेदपुर रेलखंडों के बीच डबल लाइन कमीशनिंग का काम 5 से 14 जून तक नन-इंटरलॉकिंग और प्री-एनआई कार्य के कारण 26 पैसेंजर, डेमू मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रह, दो ट्रेन आंशिक रूप से रद्द किया गया है. इन ट्रेनों को किया गया रद्द : नन इंटरलॉकिंग व प्रीएनआइ कार्य को लेकर ट्रेन नंबर 55729/55730 कटिहार-राधिकापुर पैसेजर 11 से 14 जून तक रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 55702/ 55701 कटिहार-मालदा टाउन पैसेंजर 10 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 55769/ 55770 मालदा कोर्ट कटिहार पैसेंजर 11 से 13 जून तक रद्द रहेगा. ट्रेन नंबर 55727 /55728 कटिहार- राधिकापुर पैसेंजर 11 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 55704/ 55703 कटिहार-मालदा कोर्ट पैसेंजर 11 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 55707/ 55706 राधिकापुर- कटिहार पैसेंजर 10 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 75743/ 75744 कटिहार- सिलगुड़ी जंक्शन डेमू 10 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 75746/ 75745 जोगबनी- कटिहार डेमू 11 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 75749/ 75750 कटिहार- तेलता डेमू 11 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 75751/ 75752 तेलता- राधिकापुर डेमू 11 से 14 जून तक रद्द किया है. ट्रेन नंबर 63308 / 63305 समस्तीपुर- कटिहार मेमू 10 से 14 जून तक रद्द किया गया है. ट्रेन नंबर 15719/ 15720 कटिहार- सिलीगुड़ी जंक्शन एक्सप्रेस 11 से 13 जून तक रद्द रहेगा. ट्रेन नंबर15723 /15724 जोगबनी- सिलीगुड़ी टाउन एक्स्प्रेसः 11 से 14 जून तक रद्द किया गया है. आंशिक रूप से रद्द रहेगी ट्रेन : कटिहार कुमेदपुर एवं कटिहार सोनैली रेल खंड पर नन इंटरलॉकिंग एवं प्री एन आई कार्य को लेकर ट्रेन नंबर 13159 कोलकाता जोगबनी ट्रेन 10 से 12 जून को यह ट्रेन कटिहार स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) हो जायेगी. यानी कटिहार और जोगबनी के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 13160 जोगबनी कोलकाता एक्सप्रेस न 11 एवं 13 जून को यह ट्रेन जोगबनी के बजाय कटिहार स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी. जोगबनी से कटिहार के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. 14 ट्रेन को किया गया डायवर्ट : प्री एन आई वर्क एवं नन इंटरलॉकिंग को लेकर 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को डाइवर्ट करके चलेगी. ट्रेन नंबर 156 72 रोहतक कामाख्या एक्सप्रेस सात जून को, ट्रेन नंबर 15925 देवगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 11 जून को ट्रेन नंबर 15716 किशनगंज एक्सप्रेस 8, 9 एवं 11 जून को कटिहार पूर्णिया अररिया ठाकुरगंज होकर चलेगी. ट्रेन नंबर 124 24, न्यू दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 13 जून को, ट्रेन नंबर 20503 डिब्रूगढ़ न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 13 जून को ठाकुरगंज पूर्णिया कटिहार होकर चलेगी. ट्रेन नंबर 156 24 कामाख्या बालू घाट एक्सप्रेस ट्रेन 12 जून को, ट्रेन नंबर 13169-13170 सियालदह सिलचर एक्सप्रेस 11 एवं 12 जून को सहरसा नवगछिया कटिहार होकर चलेगी. ट्रेन नंबर 15651-15653 गुवाहाटी- जम्मू तवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन आठ एवं 10 जून को ठाकुरगंज पूर्णिया कटिहार होकर चलेगी. ट्रेन नंबर 22411 नाहरलगून आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन 13 जून को ठाकुरगंज पूर्णिया होकर चलेगी. इन ट्रेनों को किया गया रीशेड्यूल : इसके अलावा पांच ट्रेन को पुनर्निधारण कर चलाया गया है. ट्रेन नंबर 15622 आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस, 09526 नाहरलगून हापा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रेन नंबर 125 06 आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15946 डिब्रूगढ़ एलटीटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 06572 कटिहार यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन रीशेड्यूल कर चलाया गया है. अतः रेलवे रेलयात्रियों से अपील करती है कि ट्रेन के समय सारणी रेलवे वेबसाइट पर देख कर ही यात्रा करें.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन