Katihar new : ट्रक के टक्कर से साइकिल सवार की मौत
दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की
मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र के केवाला में गुरुवार देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. घटना स्थल पर ही केवाला पंचायत निवासी दिलीप मंडल ( 49 ) की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. देर रात तक सड़क जाम था. आक्रोशित ने ट्रक को पकडा. चालक फरार हो गया. खलासी को लोगों ने पकड़ लिया. मृतक दिलीप कुमार मंडल, पिता रामरूप मंडल, केवाला पंचायत के वार्ड संख्या 2 के निवासी थे. वे अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे. घटनास्थल पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार ,एसआई गौतम कुमार,सद्दाम हुसैन पहुचे. थानाध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार व आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया. इधर परिजन का रो रो कर बुरा हाल था. केवाला पूर्व मुखिया मनोज मंडल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने मृतक के परिजन को सरकारी मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए