जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार
जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार
कटिहार. अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस जनता दरबार में क्षेत्र के तीन लोगों ने जमीनी संबंधित समस्याओं को लेकर तीन नए आवेदन दिए. पहले से जमीनी विवाद के 18 मामले लंबित थे. दोनों पक्ष की उपस्थिति एवं प्रस्तुत किए गए दस्तावेज के आधार पर दो मामलों का निष्पादन किया गया. शेष मामलों को लेकर सीओ ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र समाधान करने तथा अनुपस्थित पक्ष को नोटिस देने का निर्देश दिए. सीओ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है. जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को लेकर आवेदन पड़े थे. इस दौरान अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए