गोली लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

दियारा के गांव चांयटोला में शुक्रवार देर शाम बासा (बथान) पर बदमाशों ने गोली मारकर पति-पत्नी घायल कर दिया है.

विज्ञापन

कुरसेला. थाना क्षेत्र के दियारा के गांव चांयटोला में शुक्रवार देर शाम बासा (बथान) पर बदमाशों ने गोली मारकर पति-पत्नी घायल कर दिया है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला को सीने में गोली लगी है. जबकि उनके पति को कंधे के समीप गोली लगने की जानकारी है. घटना के बाबत ग्रामीणों की सूचना पर कुरसेला थाना पुलिस ने चांयटोला पहुंच कर दोनों को उपचार के लिये पीएचसी कुरसेला लाया है. गोली से घायल महिला का नाम भिखिया देवी (50) और उनके पति का नाम धुसो मंडल (55) पिता गांगो मंडल बताया गया है. जानकारी अनुसार गोली से गम्भीर रूप से घायलों को कुरसेला पीएचसी में उपचार बाद विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर किया गया है. घायल महिला की स्थिति बेहद गंभीर बतायी गयी है. पुलिस घटना के छानबीन में जुटी थी. गोली बारी घटना के पीछे जमीनी विवाद का आशंका जतायी जा रही है. मामले में घटित घटना की पुलिस से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन