शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

रौतारा के बहरखाल पंचायत के वार्ड संख्या एक की है घटना

विज्ञापन

कोढ़ा. रौतारा के बहरखाल पंचायत के वार्ड संख्या एक में मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें काफी भयावह हो गयी. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या एक में दिनेश ऋषि के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी के इस घटना में दिनेश ऋषि का एक घर पूरी तरह तरह जलकर राख हो गया. गृह स्वामी ने बताया कि घर के साथ घर का सारा सामान, तीन मोबाइल, पांच हजार रुपये नकद , अनाज, जरूरी कागजात आदि जलकर स्वाहा हो गया. गृह स्वामी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण अगलगी की घटना घटी है. घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा एवं समाजसेवी सुनील यादव को दी गयी. सूचना मिलते ही जानकारी लेते हुए अंचलाधिकारी कोढ़ा को घटना की जानकारी दी और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन