सक्रिय सदस्यता अभियान को सभी कार्यकर्ता दें गति : पूर्व उपमुख्यमंत्री

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल की कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार भाजपा के संगठन पर्व व सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल की कार्यशाला हुई. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजन हुआ. कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देते हुए प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति जल्द से जल्द बनाने के लिए मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया. जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. जब तक प्रत्येक व्यक्ति प्राथमिक सदस्यता न ग्रहण कर लें तब तक इस अभियान में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगे रहने की आवश्यकता है. सक्रिय सदस्यता बढ़ाने में भी पदाधिकारी अपना योगदान सुनिश्चित करें. कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, महामंत्री वीरेंद्र यादव, कटिहार विधानसभा प्रभारी व मंडल प्रभारी अरुण कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर मंडल, गणेश मंडल, महामंत्री अरविंद वर्मा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, विश्वजीत कुमार, महेश्वर सदा, भुवन मंडल, अर्जुन सिंह, जितेंद्र शर्मा, पंकज कुमार दास, कुन्नू कुमार झा, राजेश हांसदा, सोनी देवी, रेणु देवी, बबिता सिंह, निर्मल चौहान, अमानत, प्रभु नाथ सिंह, शिव प्रसाद सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन