स्कॉर्पियो के धक्के से चार वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

सिरंडा मोड के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के सिरंडा मोड के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर आर पार करने के क्रम में चार वर्षीय बच्ची को स्कॉर्पियो की ओर से ठोकर मारने से घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सिरंडा गांव निवासी पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शाम तकरीबन पांच बजे अपने दादा के चाय दुकान सिरंडा मोड के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर सड़क पार करने के क्रम में कटिहार से लाभा की ओर तीव्र गति से जा रहे बीआर 11 पी ए 6551 नंबर के स्कॉर्पियो के द्वारा ठोकर मारने से घटना स्थल पर जन्नती खातून उम्र चार वर्ष पिता कुर्बान साकिन सिरंडा वार्ड संख्या दो थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी की मौत हो गयी है. जिसे ग्रामीणों के प्रयास से प्राणपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. सूचना प्रेषण तक बच्ची का शव और स्कॉर्पियो प्राणपुर थाना में मौजूद थे.

बाइक टक्कर में तीन घायल

कुरसेला. एनएच 31 सरस्वती घाट गोदाम के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए कुरसेला पीएचसी पहुंचाया गया. जानकारी अनुसार दुर्घटना के घायलों में तनीष कुमार (21) खेरिया, विपिन कुमार (26), विश्वकांत निशांत (26) शामिल हैं. घायल युवक खतरे से बाहर बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन