ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन

कोढ़ा. थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 81 पथ पर दुर्गा स्थान की निकट ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. ऑटो पलटने के कारण कुल चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोढ़ा पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार कर सोनिया पंडित की स्थिति नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पथ पर कोढ़ा दुर्गा स्थान के निकट कटिहार के तरफ से गेड़ाबाड़ी जा रही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. जिसमें सोनिया पंडित उम्र 62 वर्ष, विको पंडित उम्र 68 वर्ष, नीलम देवी उम्र 35 वर्ष तथा जोशना देवी 29 वर्ष जख्मी में शामिल है. बताया जाता है कि सोनिया पंडित एवं बिको पंडित आंख का ऑपरेशन करा कर अपने घर ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जानकारी पुलिस को दी गयी. मामले की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस का दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार कर सोनिया पंडित की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन