आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 11:04 PM

विज्ञापन

गांव में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

कुरसेला. क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. निचले क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में कमोवेश बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. बाढ़ से प्रभावित गांवों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अनेकों संपर्क पथों पर पानी चढ़ने से प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है. अनेकों विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से पठन-पाठन प्रभावित हो गया है. प्रखंड क्षेत्र के शेरमारी, चांयटोला, कटरिया, पत्थल टोला, खेरिया, बालू टोला, तीनघरिया, गांधी ग्राम, बसुहार मजदिया, कमलाकान्ही, मधेली गुमटी टोला, मलेनियां, मिर्जापुर, बाघमारा, मेहर टोला, पचखूटी, कुरसेला बस्ती, आदर्श ग्राम यादव टोला गांवों में कमोवेश बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाघमारा पचखूटी गांव के संपर्क पथ पर पानी का बहाव हो रहा है. कुरसेला से कोशकीपुर गांव के जोड़ने वाले सड़क पुलिया पर पानी के तेज बहाव होने से आवागमन बाधित हो गया है. एनएच 31 भठ्ठा चौक से शेरमारी, चांयटोला, चापर, अजमा बांध गांवों को जोड़ने वाले सड़क पुलिया पर तकरीबन चार फीट पानी का बहाव हो रहा है. नाव के सहारे बाढ़ प्रभावित गांव के लोग मुख्य सड़कों तक पहुंच रहे हैं. मधेली के समीप एगारह, बारह नंबर ठोकर पर गंगा नदी के पानी का दबाब लगातार बढ़ता जा रहा है. बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोग जान-माल सुरक्षा के लिए ऊंचे तटबंध माल गोदाम रेल ढाला के समीप शरण ले रहे हैं. गंगा कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. खेतों के डूबने से पशुचारा का अभाव पड़ गया है. पशुपालक पशुओं के साथ सूखे क्षेत्र की ओर पलायन कर रहे हैं. अंचल से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नौ नाव दिया गया है. बताया गया कि जरूरत के अनुसार बाढ़ प्रभावित गांव में और नाव दी जायेगी. माना जा रहा है कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अधिक खराब हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन