ePaper

Flood in Bihar: कटिहार में गंगा-कोसी, बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर स्थिर, अधिकांश स्थानों पर शांत है महानंदा

Updated at : 05 Oct 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
flood in bihar

Flood in Bihar: कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की सुबह जलस्तर 30.70 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.68 मीटर हो गया है.

विज्ञापन

Flood in Bihar: कटिहार जिले के गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर शनिवार को नरमी रही है. जबकि महानंदा नदी के जलस्तर अधिकांश स्थानों पर स्थिर हो गया है. हालांकि अब भी महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद कई स्थानों पर खतरे के निशान से भी ऊपर बह रही है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में शनिवार की सुबह में 27.55 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.53 मीटर हो गया है.

नदियों का जलस्तर दर्ज

इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 30.75 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.73 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की सुबह जलस्तर 30.70 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.68 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शनिवार की सुबह में 31.35 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.34 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर शनिवार की सुबह में 28.35 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 28.34 मीटर हो गया है.

महानंदा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 31.46 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में यहां का जलस्तर 30.46 मीटर ही रहा. इसी नदी के बहरखाल में 31.23 मीटर था, जो 31.23 मीटर ही रहा है. कुर्सेल में शनिवार की सुबह जलस्तर 31.50 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.48 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.39 मीटर था, जो छह घंटे बाद 28.39 मीटर ही रहा है.

Also Read: Bihar News: फसल क्षति मुआवजा नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ की नारेबाजी

गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शनिवार की सुबह में 27.97 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.95 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी शांत है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.08 मीटर रहा है. शनिवार की दोपहर में यहां का जलस्तर 30.08 ही रहा है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.45 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर छह घंटे के बाद दोपहर में 29.45 मीटर ही रहा है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन