विद्युत सब स्टेशन में लगी आग, घंटों आपूर्ति रही बाधित

Updated:
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन में लगी आग, घंटों आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से प्रखंड क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे से प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कौशल कुमार ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र में स्थापित वोल्टेज कंट्रोलर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया था. विद्युत कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मस्कत कर आग पर काबू पाया. आग की चपेट में आकर वोल्टेज कंट्रोलर का एक यूनिट क्षतिग्रस्त हो गया है. मरम्मति को लेकर पूर्णिया से टेक्नीशियन की टीम पहुंच गई है. क्षतिग्रस्त यूनिट की मरम्मती का कार्य जारी है. जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन