फार्मर रजिस्ट्रेशन कर्मी अनुपस्थिति, पूछा शोकॉज

फार्मर रजिस्ट्रेशन कर्मी अनुपस्थिति, पूछा शोकॉज
– पश्चिमी बारीनगर पंचायत का मामला, वेतन व मानदेय पर लगायी रोक बरारी बिहार सरकार व जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश के आलोक में बुधवार को लगाया गया फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प पश्चिमी बारीनगर पंचायत भवन में बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मी को अनुपस्थित पाया. बीडीओ बरारी के पत्रांक 15 एवं ज्ञापांक 16 के आलोक में कट्रोल रूम मे प्रखंड अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं ई केवाईसी के प्रथम चरण के लक्ष्य को हासिल करने के निमित पश्चिमी बारीनगर पंचायत में प्रतिनियुक्त किये गये कार्यपालक सहायक गुड़िया कुमारी, पंचायत सचिव बिट्टू कुमार दास, किसान सलाहकार प बारीनगर, कृषि समन्यवयक अमर कुमार मिश्रा, कचहरी सचिव पश्चिमी बारीनगर, सभी सेविका, सभी आशा पश्चिमी बारीनगर, जीविका एवं सीएम पश्चिमी बारीनगर दिनांक 04 फरवरी को प्रातः 9.30 अधोहस्ताक्षरी के औचक निरीक्षण के दौरान अपने कार्य क्षेत्र में अनुपस्थित पाये गये. जबकि काफी संख्या में किसान पंचायत भवन में उपस्थित थे. आप सभी के अधोहस्ताक्षरित के आदेश की अवहेलना , अनुशासन हीनता एवं कर्तव्यहीनता को परिलक्षित करता है. आप सभी के इस कृत्य से न सिर्फ संबंधित पंचायत की प्रगति बाधित हुआ है. अन्य पंचायत के कर्मी का मनोबल को आघात पहुंचा है. ऐसा प्रतीत होता है कि आपका कार्यशैली सरकारी कर्मी के मानक से मेल नहीं होता है. साथ हीं आप सभी का सरकारी तंत्र में रहना अन्य कर्मी के लिए भी अवांक्षणीय है. बीडीओ ने 24 घंटे के अन्दर सशरीर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए बताया कि क्यों नहीं आप सभी के इस कृत्य के लिए जिला पदाधिकारी कटिहार सेवा समाप्ति के लिए अनुशंसा की जाय. सभी कर्मी का वेतन/ मानदेय तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




