बालिकाओं की सशक्तिकरण ही समाज के प्रगति का आधार: प्रभारी डीएम

बालिकाओं की सशक्तिकरण ही समाज के प्रगति का आधार: प्रभारी डीएम
– राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला व बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम कटिहार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिनोद कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. प्रोजेक्ट कउवि, कोढ़ा की छात्राओं के बीच एमएचएम किट का वितरण किया. वितरण महिला बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किया. स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के सहयोग से कार्यक्रम स्थल पर एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया. उपस्थित छात्राओं की एनीमिया जांच की गयी एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाया तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए शपथ लिया गया. बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण ही समाज की प्रगति का आधार है. उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, उप निदेशक अल्पसंख्यक पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




