ड्रोन तकनीक से फसलों में छिड़काव असान, किसानों में बढ़ा भरोसा

Updated:
विज्ञापन

ड्रोन तकनीक से फसलों में छिड़काव असान, किसानों में बढ़ा भरोसा

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र में कृषि विभाग के पौधा संरक्षण संभाग ने ड्रोन तकनीक से फसलों पर छिड़काव कार्य तेजी से किया जा रहा है. मनसाही, मनिहारी, बरारी, कोढ़ा और समेली प्रखंडों में मक्का, गरमा धान व आलू की फसलों पर आधुनिक तकनीक के माध्यम से कीट एवं रोग नियंत्रण किया गया. सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) रोमी कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों में चल रहे छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया. सेवा प्रदाता को शेष प्रखंडों में भी जल्द अभियान शुरू करने के निर्देश दिया. ड्रोन तकनीक से कम समय में बड़े क्षेत्र में छिड़काव संभव होने से किसानों को दवा, पानी व मजदूरी में बचत मिल रही है. नई तकनीक को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है. छिड़काव स्थलों पर किसान ड्रोन संचालन को देखने पहुंच रहे हैं. आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ले रहे हैं. कृषि अधिकारी किसानों को विभागीय योजनाओं, स्टिकी ट्रैप और अन्य आधुनिक कृषि उपायों के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि ड्रोन छिड़काव से फसल प्रबंधन आसान हुआ है. उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ी है. विभाग का लक्ष्य है.कि आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रखंडों में ड्रोन आधारित छिड़काव को व्यापक स्तर पर लागू किया जाय. ताकि अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन