आमलोगों की समस्याओं का निष्पादन व योजनाओं से लाभान्वित करें : डीएम

Updated:
विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर की शुरुआत हुई. दूसरी तरफ प्रखंड के द्वाशय पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया.

विज्ञापन

कटिहार के डंडखोरा से रिपोर्ट,

प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर की शुरुआत की गयी. जबकि दूसरी तरफ प्रखंड के द्वाशय पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया. शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं जन शिकायतों के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया. शिविर का जायजा लेने पहुंचे इस डीएम आशुतोष द्विवेदी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की उपयोगिता एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे है.

शिविर में अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन दें

डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन दें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनें तथा उसका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें.

प्रथम दिन 150 मामलों की समीक्षा 146 का निष्पादन

बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि विगत दिनों से प्राप्त आवेदनों तथा शिविर के प्रथम दिन प्राप्त नये आवेदनों को मिलाकर कुल 150 मामलों की समीक्षा की गयी. 146 मामलों का निष्पादन कर दिया. शेष मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. डीएम आशुतोष द्विवेदी, एडीएम बिनोद कुमार, सहकारिता पदाधिकारी, डंडखोरा बीएओ,बीडीओ शुभम प्रकाश, सीओ सादी रऊफ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार समेत प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन