बैठक में फसल, बीज व खाद उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड ई-किसान भवन में शुक्रवार को किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी

विज्ञापन

अमदाबाद. प्रखंड ई-किसान भवन में शुक्रवार को किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. प्रखंड कृषि समन्वयक अर्जुन कुमार सिन्हा सदस्य अंबिका सिंह, पवन सिंह आदि ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बैठक में अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में खेती की जाने वाली विभिन्न फसलों बीज एवं खाद उपलब्ध सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस दौरान किसानों ने प्याज, मिश्रीकंद, शकरकंद, परवल सहित अन्य फसलों की बीज उपलब्ध कराने को लेकर कई के प्रस्ताव लिया. किसानों ने सब्सिडी पर खाद भी मुहैय्या कराने को लेकर चर्चा किया. मौके पर कृषि तकनीकी सहायक अमरेश कुमार सिंह, उत्तम कुमार यादव, कृषि सलाहकार सिवान चंद्र सिंह, ज्योतिष मंडल, रमेश मंडल, विद्यासागर कुमार दास, मनोज कुमार राम, राकेश कुमार, विक्रम कुमार शर्मा, मुबारक हुसैन, लेखपाल मिथुन पासवान, पवन सिंह, सुकराज सिंह, ताराचंद मंडल, सरपंच भोलानाथ मंडल सहित अन्य किसान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन