गोरखनाथ धाम में राजकीय महोत्सव का आयोजन कराने की मांग
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 18 Feb 2026 7:17 PM
गोरखनाथ धाम में राजकीय महोत्सव का आयोजन कराने की मांग
बलिया बेलौन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा को पत्र लिखकर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिवरात्रि में लगने वाला मेला के अवसर पर राजकीय महोत्सव की स्वीकृति देने की मांग की है. गोरखनाथ धाम भगवान शिव का प्राचीन मंदिर अवस्थित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान पर्यटन की दृष्टि से इसे विकसित करने के लिए 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है. विकास कार्य निर्माणाधीन है. धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर एक बड़ा मेला का आयोजन परम्परागत रूप से होता है. जिसमें पड़ोसी देश नेपाल, भुटान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के श्रद्धालु आते हैं. राजकीय महोत्सव आवश्यक है. हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से अक्षण होगा. बिहार सरकार पर्यटन निदेशालय के द्वारा कटिहार जिला प्रशासन को बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर राजकीय महोत्सव के आयोजन से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. मंदिर कमेटी सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, कमेटी सदस्यों ने इसके लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री, पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










