विधायक ने उठाई खुराधार पुल निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने उठाई खुराधार पुल निर्माण की मांग

विधायक ने उठाई खुराधार पुल निर्माण की मांग

विज्ञापन

– पुल नहीं बनने से 8-10 पंचायतों के लोगों को 25 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने की मजबूरी बारसोई बिहार विधानसभा के शून्यकाल के दौरान बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने क्षेत्र की गंभीर जनसमस्या को सदन में उठाते हुए बारसोई रंगामटिया मुख्य सड़क स्थित खुरादार नदी पर पुल निर्माण की मांग की. यह पुल जिला योजना समिति से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना चिंता का विषय है. विधायक ने सदन को बताया कि पुल के अभाव में क्षेत्र के लगभग 8 से 10 पंचायतों के लोगों को अनुमंडल मुख्यालय तथा अनुमंडल अस्पताल तक पहुंचने के लिए 20 से 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. इससे आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिलने में भी कठिनाई होती है. खुरादार नदी पर पुल का निर्माण होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. आवागमन सुगम होने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. विधायक ने राज्य सरकार से जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्य को अतिशीघ्र शुरू कराने की मांग की. ताकि लंबे समय से परेशान क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन