संदेहास्पद स्थिति में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

संदेहास्पद स्थिति में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

आशंका सड़क हादसे में गयी जान

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन में गुरुवार को 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव की पहचान का प्रयास करने में जुट गयी. शव की पहचान नहीं होने की स्थिति में पंचनामा कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि एक पुरुष का शव सड़क पर पड़ा हुआ है. संभवत सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मृतक के पहचान में जुट गयी. काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी, शव की पहचान नहीं हो पायी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को पुलिस संरक्षण में रखा है. इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि अज्ञात 40 वर्षीय पुरुष की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. मृतक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन