श्रावणी मेला पर मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गीतों पर झूमे दर्शक
फोटो- उद्घाटन करते विधायक, एसडीएम, एसडीपीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
मनिहारी में कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
कटिहार, मनिहारी. श्रावणी मेला के अवसर पर मनिहारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ.
आपके शहर में
कार्यक्रम का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, प्रभारी एसडीपीओ आशिफ आलम, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान मुख्य अतिथियों का बुके और पौधा देकर स्वागत किया गया.
भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों और गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और संगीत प्रस्तुत किए. आकांक्षा, छबिलाल समेत अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. श्रावणी मेला के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने भक्ति संगीत का आनंद लिया. कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा.
श्रावणी मेला सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक
मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है. उन्होंने श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर अनुमंडल प्रशासन को बधाई दी तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सराहना की.
कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग रहे मौजूद
मौके पर बीडीओ सनत कुमार, सीओ चंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, आरओ रामसागर पासवान, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता, नगर स्वच्छता एवं प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार मौजूद थे. इसके अलावा जिला पार्षद सुमति देवी, विनोद सिंह, सिकंदर मंडल, साजिद, अशोक यादव, सहदेव यादव, गणेश यादव, अवधेश यादव, मुन्ना सिंह, सुभाष मंडल, मंजय साह, नगर पैक्स अध्यक्ष संतोष चौधरी, गणेश गुप्ता और योगेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए