ePaper

मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 10 Oct 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय

विज्ञापन

कुरसेला. क्षेत्र में दुर्गा मंदिरो के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ देवी दुर्गा के दर्शन पूजा के लिए उमड़ पड़ी. नया चौक कुरसेला हाट स्थित दुर्गा मंदिर, रेल स्टेशन के माल गोदाम परिसर में अवस्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र के मंदिरों में देवी दुर्गा का दर्शन किया. इसी तरह अयोध्यागंज बाजार स्थित प्रसिद्व वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा के दर्शन पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. नवरात्रा पूजा पर महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने शक्ति की अधिष्ठात्री देवी से मनोवांछित कामनाओं का याचना कर पूजा अर्चना किया. श्रद्धालु महिलाओं ने माता को खोउछा देकर पूजा किया. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही.

सांसद अयोध्यागंज बाजार के वैष्णो देवी पहुंच कर किया दर्शन

कुरसेला. सांसद तारिक अनवर ने कुरसेला भ्रमण के क्रम में अयोध्यागंज बाजार स्थित वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर पहुंचे. दुर्गा मंदिर में उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल के घर पहुंच कर उनके मां के निधन पर शोक जताया. स्थानीय वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने इंदिरा ग्राम नगर पंचायत सहित प्रखंड के पंचायतों में बाढ़ राहत जीआर राशि नहीं मिलने के जानकारी से सांसद को अवगत कराया. सांसद से जल्द बाढ़ सहायता राशि दिलाने का मांग किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से वार्ता किया. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व विधायक सुनीता देवी, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पुनम देवी, जिला कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ट के अध्यक्ष डॉ सत्य नारायण चौधरी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, हरिमोहन चौधरी, बीर बहादुर मंडल, अशोक मंडल, हलीम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन