सीओ ने अग्निपीड़ित को दिया चेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2025 7:03 PM
सीओ ने अग्निपीड़ित को दिया चेक
अमदाबाद प्रखंड के उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के छर्रामरी गांव के अग्नि पीड़ित रानी देवी को अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने सहायता राशि का चेक दिया. इस दौरान उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के मुखिया युधिष्ठिर मंडल ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 10 छर्रामरी गांव में बीते दिन आग लग गयी थी. जिसके चपेट में आकर रानी देवी का घर एवं घर में रखें घरेलू सामग्री सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया था. उन्होंने बताया कि शनिवार को अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने अग्नि पीड़ित रानी देवी को 12000 रुपया का चेक वितरण की है. उन्होंने बताया कि अग्नि पीड़ित रानी देवी को डिग्निटी किट एवं पॉलीथिन भी उपलब्ध करायी गयी. मौके पर राजस्व पदाधिकारी अनुपम कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










