ePaper

नाला में गिरने से बालक की स्थिति गंभीर, केएमसीएच में कराया भर्ती

Updated at : 06 Jan 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

नाला में गिरने से बालक की स्थिति गंभीर, केएमसीएच में कराया भर्ती

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अड़गड़ा चौक पर रविवार रात नाले में गिरने से चार वर्षीय बालक की स्थिति गंभीर हो गयी. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश साह का पुत्र घर के आगे बने नाले में गिर गया. बालक को गिरते देख परिजन उसे नाला से निकालने में जुट गये. इस दौरान बालक का चेहरे का हिस्सा नाले के गंदे पानी में चला गया तथा इस दौरान उसे चोट भी लग गयी. जिस कारण उसकी स्थिति बिगड़ते चली गयी. परिजनों ने बच्चों को नाला से निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन