रेल यूनियन चुनाव को लेकर मजदूर यूनियन ने निकाला बाइक जुलूस

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेल संगठन के आगामी चार, पांच व छह दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर कटिहार मंडल के मजदूर यूनियन ने एक भव्य बाइक रैली निकाली.

विज्ञापन

कटिहार. भारतीय रेल संगठन के आगामी चार, पांच व छह दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर कटिहार मंडल के मजदूर यूनियन ने एक भव्य बाइक रैली निकाली. यह आयोजन न केवल अपनी शक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित करने का अवसर था. बल्कि सभी रेल कर्मचारियों को जोड़ने और एक सकारात्मक संदेश देने का माध्यम भी बना. रैली में लगभग 300 से अधिक बाइक एवं 600 से अधिक मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. आयोजन के प्रमुख संयोजक मंडल संयोजक संजय गोस्वामी के नेतृत्व में यह रैली निकाली गयी. उनके साथ शाखा सचिव सुमन मिश्रा, सरोज कुमार, विजय प्रकाश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मंडल संयोजक ने बताया कि मजदूर यूनियन का हमेशा से उद्देश्य रहा है कि रेल कर्मचारियों के हक और अधिकारों की रक्षा करना. रेल कर्मियों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देना, रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना, हर कर्मचारी की आवाज को मंच तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि मजदूर यूनियन ने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है. जिसमें महंगाई भत्ते में वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, प्रमोशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल वोट का नहीं. बल्कि अपने भविष्य को सुरक्षित करने का अवसर है. उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे 4, 5 और 6 दिसंबर को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन